उपराष्ट्रपति ने महिला सशक्तीकरण के लिए राष्‍ट्रीय आंदोलन चला... - CG Sandesh

उपराष्ट्रपति ने महिला सशक्तीकरण के लिए राष्‍ट्रीय आंदोलन चलाने का आह्वान किया

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महिला सशक्तीकरण के लिए राष्‍ट्रीय आंदोलन चलाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि सबको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बालिका स्‍कूल जाने से वंचित न रहे।

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का नि:संदेह सकारात्‍मक प्रभाव पड़ा है। उन्‍होंने कहा कि समाज की मानसिकता बदलने के लिए और बहुत कुछ किये जाने की जरूरत है। उपराष्‍ट्रपति ने -फेसबुक पर मतभेद समाप्‍त करो, महिलाओं का सशक्तिकरण करो शीर्षक से एक पोस्‍ट में कहा है कि देश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी को राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में समान अवसर दिए बिना प्रगति नहीं की जा सकती।

उन्‍होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे संसद और विधानसभा में महिलाओं को पर्याप्‍त आरक्षण देने के बहुप्रतीक्षित प्रस्‍ताव पर जल्‍द सहमति बनाए। उपराष्‍ट्रपति ने महिलाओं की आर्थिक स्‍वतंत्रता के लिए सम्‍पत्ति में समान अधिकार देने की आवश्‍यकता पर भी जोर दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें