स्टूडेंट्स न्यूज़:- विरोध के बीच NEET-JEE की परीक्षा होगी....... - CG Sandesh

स्टूडेंट्स न्यूज़:- विरोध के बीच NEET-JEE की परीक्षा होगी....!राज्यवार सेंटर्स की लिस्ट जारी… कुछ बदलाव भी हुए..छत्तीसगढ़ में कहाँ होंगे सेंटर....

NEET और JEE Mains की परीक्षा को लेकर छिड़ी जंग के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Union Ministry of Education) ने राज्यवार सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है. जारी लिस्ट में JEE परीक्षा के सेंटर्स बढ़ाए गए हैं, इसकी संख्या 570 से बढ़ाकर 660 कर दी गई है. वही NEET परीक्षा के सेंटर्स में भी इजाफा किया गया है. पहले 2846 सेंटर्स थे जिसे बढ़ाकर 3843 किया गया है.

छत्तीसगढ़ में तीन शहरों में परीक्षा सेंटर दिया गया है. इसमें राजधानी रायपुर, बिलासपुर और भिलाई-दुर्ग शामिल है.

JEE Mains परीक्षा के लिए शिफ्ट्स भी बढ़ी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, JEE परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच होगी और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को कराई जाएगी. JEE Mains परीक्षा के लिए नंबर ऑफ शिफ्ट्स भी बढ़ा दी गईं हैं. पहले परीक्षा के लिए 8 शिफ्ट तय थीं जो अब बढ़ाकर 12 कर दी गई हैं. यही नहीं प्रति शिफ्ट कैंडिडेट्स की संख्या घटाकर 1.32 लाख से 85,000 कर दी गई है.

JEE Mains परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज हो चुका है. संभावना है कि नीट 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड भी इसी हफ्ते रिलीज हो जाएगा. NTA ने एडमिट कार्ड रिलीज होने के साथ ही यह भी कहा है कि तकरीबन 99% कैंडिडेट्स को उनका चुना हुआ टेस्ट सेंटर दिया गया है. यही नहीं परीक्षा के दौरान सभी सेफ्टी मेजर्स भी फॉलो किए जाएंगे.

परीक्षा को और नहीं टाला जा सकता – NTA

बता दें कि NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में परीक्षा को और नहीं टाला जा सकता. सुप्रीम कोर्ट भी इस बारे में अपना फैसला सुना चुका है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जीवन रुक तो नहीं गया, फिर हम बाकी चीजों को कब तक रोक सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें