पीएम: आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आत्मकेंद्रित नहीं - CG Sandesh

पीएम: आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आत्मकेंद्रित नहीं

पीएम मोदी ने कहा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आत्मकेंद्रित नहीं , भारत को सक्षम बनाने और वैश्विक शांति तथा अर्थव्यवस्था को अधिक स्थिर करने में होगा मददगार, हिंद महासागर में संपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने की भारत की क्षमता में भी होगा इजाफा , रणनीतिक साझेदारी वाले मित्र देशों को रक्षा आपूर्ति करने वाला देश बनाने में भी मिलेगी मदद.

रक्षा के क्षेत्र में देश को आत्निर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने उद्योग जगत से आगे आने की अपील की है, डिफेन्स के क्षेत्र में सरकार द्दारा अभी तक उठाये गये कदमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने रखा तो निजी क्षेत्र से आगे आकर देश की जरूरतो के हिसाब से निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को समृद् दुनियां के लिये जरूरी बताया। सरकार ने रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर को बनाने के लिए हाल के दिनों में तमाम कदम उठाए हैं जिसका मकसद रक्षा उत्पादन बढाना , नयी तकनीकें विकसित करना और रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र को बडी भूमिका देना है ।

रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर भारत के बारे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में 101 रक्षा  सामग्रियों के आयात पर लगायी गयी पाबंदी से भारतीय रक्षा उद्योग को बढावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि हाल के सालों में रक्षा क्षेत्र में भारत ने ने बेड़ियां तोडने काम काम किया है । पीएम ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में नयी मानसिकता का जन्म हुआ है और सीडीएस की नियुक्ति जैसे उनकी सरकार के कई फैसले नए भारत के आत्मविश्वास का संकल्प है । पीएम ने कहा कि रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का फैसला केवल कागजों पर नहीं है बल्कि र7ा मंत्रालय के कैपिटल बजट में भी इसके लिए जरुरी प्रावधान करके ये तय कर दिया गया है कि  कितने मूल्य के रक्षा उपकरण केवल देसी कम्पनियों से खरीदे जाएंगे । इससे घरेलू कंपनियों को बढावा मिलेगा ।

आयुध फैक्ट्री बोर्ड के निगमीकरण के फैसले का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इससे श्रमिकों और सेना दोनों को फायदा होगा । प्रधानमंत्री ने यूपी और तमिलनाडु में बन रहे रक्षा कॉरीडॉर का जिक्र किया औरकहा कि  अगले पांच सालों में इस पर 20 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य सरकार नेरखा है और इस दिशा में काम हो रहा है । पीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश लाल फीताशाही को कम करके कारोबारियों के लिए रेड कॉपरेट बिछाना है । पीएम ने कहा कि आत्म-निर्भर भारत के लिए हमारा संकल्प आत्मकेंद्रित नहीं है, बल्कि भारत को सक्षम बनाने और वैश्विक शांति तथा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए है ।

इसी कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बताया कि कैसे उनका मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत के लिए जरुरी फैसले ले रहा है । गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया था । . पीएम की इस अपील पर ही देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास चल रहे हैं और रक्षा क्षेत्र भी उसी में से एक है । रक्षा मंत्रालय पीएम के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए  बड़े कदम उठा रहा है ।


अन्य सम्बंधित खबरें