प.बंगाल के दुर्गापुर में बना दुनिया का सबसे बड़ा सौर वृक्ष - CG Sandesh

प.बंगाल के दुर्गापुर में बना दुनिया का सबसे बड़ा सौर वृक्ष

एक तरफ जहां सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई-नई योजनाएं ला रही हैं, वहीं वैज्ञानिक भी नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। सीएसआईआर (CSIR) और सीएमईआरआई (CMERI) ने मिलकर एक विशाल सौर वृक्ष तैयार किया है. दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सौर वृक्ष है।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दुनिया का सबसे बड़ा  "सोलर ट्री" यानि 'सौर वृक्ष' स्थापित किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के  सीएसआईआर-सीएमईआरआई द्वारा अपने आवासीय परिसर सबसे  बड़ा "सोलर ट्री"  लगाया गया है। इस सौर वृझ को इस प्रकार डिजाइन किया गया  है जिससे कम से कम क्षेत्रों में अधिक से अधिक सोलर पैनल को लगाया जा सके।  इस सोलर ट्री में 35 सोलर पैनल लगे हुए है और प्रत्येक की क्षमता 330 वाट है। इस सोलर ट्री से 11.5 किलोवाट बिजली उत्पन्न किया जा सकेगा। जिससे एक साल में करीब बारह हजार से चौदर हजार यूनिट स्वच्छ बिजली उपलब्ध होगी।

प्रत्येक 'सौर वृक्ष' में जीवाश्म ईंधन से ऊर्जा उत्पादन के दौरान वायुमंडल के लिए पैदा होने वाली ग्रीनहाउस गैसों की तुलना में 10-12 टन सीओ2 उत्सर्जन को बचाने की क्षमता है। इसके अलावा, अतिरिक्त उत्पन्न ऊर्जा को ऊर्जा ग्रिड में सुरक्षित रखा जा सकता है। प्रत्येक सौर वृक्ष की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये है। इस तरह के  'सौर वृक्ष' ग्रामीण अर्थव्यस्था के लिए एक वरदान साबित हो सकता है।

इस सौर वृक्ष में आईओटी आधारित सुविधाएं है जिससे कृषि क्षेत्रों में चौबीस घंटे सीसीटीवी निगरानी, ​​वास्तविक समय पर आर्द्रता की स्थिति, हवा की गति, वर्षा की भविष्यवाणी और मिट्टी के विश्लेषण करने में मदद मिलेगी। सीएसआईआर-सीएमईआरआई द्वारा विकसित  इस सौर वृक्ष से कृषि क्षेत्र में डेटाबेस प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।  यह सौर वृक्ष ऊर्जा विश्वसनीय और भारत को कार्बन रहित बनाने की दिशा में  एक महत्वपूर्ण कदम है।


अन्य सम्बंधित खबरें