केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक... - CG Sandesh

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक इंडिया प्रबंधन के रवैये पर उठाये गंभीर सवाल

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक इंडिया प्रबंधन के रवैये पर उठाये गंभीर सवाल। फेसबुक सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग को लिखे पत्र में विविध विचारों के बेहतर प्रतिनिधित्‍व के लिए देश संबंधित विशेष समुदाय दिशानिर्देश बनाने को कहा।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने फेसबुक इंडिया प्रबंधन के रवैये पर गंभीर सवाल उठाये हैं। फेसबुक सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग को लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री ने फेसबुक से कहा है कि वे विविध विचारों के बेहतर प्रतिनिधित्‍व के लिए देश विशेष समुदाय दिशानिर्देश बनाएं। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में 2019 के आम चुनाव में फेसबुक के रवैये पर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त की है।

रवि शंकर प्रसाद ने कहा क‍ि इस चुनाव में फेसबुक प्रबंधन ने दक्षिणपंथी विचारधारा का समर्थन करने वाले पोस्‍ट की पहुंच कम करने और ऐसे पृष्‍ठों को हटाने का बेजा प्रयास किया था। उन्‍होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ फेसबुक कर्मचारियों के एक समूह की सांठ-गांठ से निहित स्‍वार्थी तथ्‍वों ने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को चोट पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे कई उदाहरण हैं जब सामाजिक व्‍यवस्‍था को नष्‍ट करने के एकमात्र उद्देश्‍य से अराजक और कट्टरपंथी तत्‍वों ने इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल किया।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने तथ्‍यों की वास्‍तविकता की जांच का काम बिना पुष्टि किए और अविश्‍वसनीय एजेंसियों को दिए जाने का प्रचलन समाप्‍त करने की आवश्‍यकता पर भी बल दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें