सात सितंबर से देश भर में चरण बद्ध तरीके से शुरु हो रही है म... - CG Sandesh

सात सितंबर से देश भर में चरण बद्ध तरीके से शुरु हो रही है मेट्रो, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने जारी की मेट्रो यात्रा की गाइडलाइंस

अनलॉक-4 के तहत पूरे देश में 7 सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू हो रही हैं। लेकिन कोरोना काल में यात्रियों के लिए मेट्रो में सफर का अनुभव पहले से काफी कुछ अलग रहने वाला है।

करीब साढ़े पाँच महीने से देश भर में थमी मेट्रो सेवाएं सोमवार से एक बार फिर पटरी पर दौड़ने को तैयार है। अनलॉक-4 के तहत पूरे देश में 7 सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू हो रही हैं। लेकिन कोरोना काल में यात्रियों के लिए मेट्रो में सफर का अनुभव पहले से काफी कुछ अलग रहने वाला है। जब मेट्रो चलेगी तो न सिर्फ यात्री, बल्कि मेट्रो कर्मचारियों के लिए भी नया अनुभव होगा. सोशल डिस्‍टेंसिंग, मास्‍क जैसी सावधानियां तो बरतनी ही होंगी, साथ ही अगर स्थिति सामान्य नहीं रही तो इस पर दोबारा विचार किया जा सकता है।

मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत-

- शुरुआत में केवल एक ही लाइन खोली जाएगी।
- परिचालन का समय सुबह 7 से 11 बजे और शाम को 4 से 10 बजे तक रहेगा
- मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे
- निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा
- केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी
- सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए सभी स्टेशनों पर लोगों को चढ़ने और उतरने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा
- कंटेनमेंट जोन में मेट्रो का एंट्री और एग्जिट दरवाजा बंद रहेगा। इसलिए वहाँ पर लोग ना तो उतर सकते हैं और ना ही चढ़ सकते हैं
- सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा
- इसके लिए स्टेशन परिसर और मेट्रो के भीतर मार्किंग की जाएगी
- लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई है
- साथ में यह भी कहा गया है कि वे नियमों का पालन करें और प्रशासन की इसमें मदद करें
- अगर कोई मास्क नहीं पहन कर जाता है तो मेट्रो की तरफ से उसे मास्क मिलेगा, लेकिन उसके बदले पैसे देने होंगे
बिना लक्षण वाले लोगों को ही होगी यात्रा की इजाजत
 हीटिंग वेंटीलेशन और एसी सिस्टम ( HVAC )का होगा इस्तेमाल

देश के कई शहरों में मेट्रो सेवा है और ये नियम सभी के लिए लागू होंगे। अगर किसी शहर में मेंट्रो की एक लाइन से ज्यादा है तो उसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा और 12 सितंबर तक सभी कॉरिडोर शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा शुरुआत में ऑपरेशनल आवर भी कम रखा जाएगा और धीरे-धीरे इसे बढ़ाया जाएगा। मेट्रो की फ्रीक्वेंसी भी शुरुआत में ज्यादा नहीं होगी।   दिल्ली एनसीआर और बाकी कई शहरों को लोग और मेट्रो कर्मचारी फिर से मेट्रो सेवा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि सितंबर में मेट्रो का संचालन नहीं किया जाएगा। इसलिए मुंबई मेट्रो और महा मेट्रो नागपुर की सेवा 1 अक्टूबर से शुरू होगी।


अन्य सम्बंधित खबरें