सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं: प्रह्लाद जोशी,संसदीय... - CG Sandesh

सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं: प्रह्लाद जोशी,संसदीय कार्य मंत्री

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, मॉनसून सत्र में प्रश्नकाल निलंबित करने को लेकर सरकार सभी विपक्षी दलों से कर चुकी है बातचीत। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को छोड़कर सभी ने इस व्यवस्था पर जताई सहमति। कहा, सरकार बहस से नहीं भाग रही, सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए हैं तैयार।

संसद के आगामी मानसून सत्र में प्रश्नकाल निलंबित करने के निर्णय को लेकर हो रहे विवाद पर सरकार ने कहा है कि सभी विपक्षी दलों को इस कदम के बारे में पहले ही बता दिया गया था। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को छोड़कर सभी दलों ने इस व्यवस्था पर सहमति जताई है।

प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि, ''हम किसी भी चर्चा से भाग नहीं रहे हैं और हम उन सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें