रेलवे 12 सितंबर से शुरू करेगा 40 जोड़ी विशेष ट्रेनें
भारतीय रेल मुसाफिरों के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है. भारतीय रेल 12 सितंबर से 40 जोड़ी विशेष ट्रेनों को आरंभ करने जा रही है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है और ट्रेनों की सूची भी जारी की. 12 सितंबर से शुरू हो रही 40 जोड़ी ट्रेनों की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी.
देश के विभिन्न हिस्सों में आवागमन के लिए रेलगाड़ी भारतीय मुसाफिरों की पहली पसंद है, जो उनके सफर को सुगम और सुहाना बनाती है. लेकिन कोरोना महामारी ने मुसाफिरों को उनकी सपनों की रेल से जुदा कर दिया है. लेकिन भारतीय रेल के लाखों कर्मचारियों ने कोरोना योद्धा की भूमिका निभाकर लॉकडाउन पीरियड में भी सीमित क्षेत्रों में रेल को पटरी पर दौड़ाया. अब भारतीय रेल मुसाफिरों के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी,और ट्रेनों की सूची भी जारी की. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय रेल 12 सितंबर से 40 जोड़ी विशेष ट्रेनों को आरंभ करने जा रही है, जिनकी बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी.
12 सितंबर से शुरू हो रहे 40 जोड़ी ट्रेनों की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी. ये स्पेशल रेलगाड़ियां देहरादून, अजमेर, जयपुर, जबलपुर, प्रयागराज, भागलपुर, गोरखपुर, ग्वालियर, मुजफ्फरपुर समेत देश के विभिन हिस्सों को जोड़ने की कोशिश करेगी. इससे पहले रेलवे ने 12 मई से 30 राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं.
ये स्पेशल रेलगाड़ियां देहरादून, अजमेर, जयपुर, जबलपुर, प्रयागराज, भागलपुर, गोरखपुर, ग्वालियर, मुजफ्फरपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने की कोशिश करेगी. इससे पहले रेलवे ने 12 मई से 30 राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं.
जबकि 1 जून से 200 स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाकर भारतीय रेल ने मुसाफिरों की दिक्कतों को सहूलियत में बदलने के प्रयास किए. इसके अलावा भारतीय रेलवे ने 1 मई से मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई और लाखों मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया. कार्गो पार्सल ट्रेनों के परिचालन से रेलवे ने लॉकडाउन पीरियड में भी देश भर में जीवनरक्षक दवाइयां और आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाकर कीर्तिमान स्थापित किया.