स्कूलों को लेकर नए दिशा निर्देश जारी - CG Sandesh

स्कूलों को लेकर नए दिशा निर्देश जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उद्यमिता प्रशिक्षण, उच्च शिक्षण संस्थानों और स्कूलों के लिए जारी किए दिशा निर्देश , स्वैच्छिक आधार पर 9 वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को आंशिक रूप से खोलने के लिए 21 सितंबर से होगी अनुमति।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल को आंशिक रूप से खोलने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये फैसला स्वैच्छिक आधार पर होगा और छात्र अध्यापकों से परामर्श ले सकेंगे। इस तरह की गतिविधि को 21 सितंबर से मंजूरी दी जाएगी।

इन दिशा निर्देशों में सामाजिक दूरी का पालन, मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा छात्रों को अभिभावकों से लिखित मंजूरी जरूरी होगी।


अन्य सम्बंधित खबरें