दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सेवा आज से बहाल
कोविड-19 के कारण 171 दिनों तक बंद रही दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन पर सेवा आज से बहाल हो गई है।
दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती और कोविड-19 सुरक्षा उपायों के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा बहाल की थी। महामारी के कारण 22 मार्च से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा रोक दी गई थी। मेट्रो ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो आज से अपनी ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर सेवा शुरू कर रही है।
इन दोनों लाइनों पर सेवाएं सुबह सात से 11 बजे और शाम को चार से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
अन्य सम्बंधित खबरें