प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश के रेहड़ी-पटरी वालों के साथ करेंगे 'स्वनिधि संवाद'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश के रेहड़ी-पटरी वालों के साथ करेंगे 'स्वनिधि संवाद' । प्रधानमंत्री ने कहा, कार्यक्रम के ज़रिए परिश्रमी स्ट्रीट वेंडर्स के अनुभवों को जानने का मिलेगा मौका। स्ट्रीट वेंडर्स की मदद के लिए जून में लॉन्च की गई थी पीएम-स्वनिधि योजना ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के रेहड़ी पटरी वालों के साथ "स्वनिधि संवाद'' करेंगे। भारत सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से प्रभावित निर्धन रहड़ी पटरी वालों को पुन: आजीविका से जोड़ने के लिए पी.एम. स्वनिधि योजना भारत सरकार द्वारा 01 जून, 2020 को प्रारंभ की गई थी।
मध्यप्रदेश राज्य द्वारा इस योजना के अंतर्गत 4.50 लाख पात्र street vendors का पंजीकरण किया गया और 4 लाख से अधिक street vendors को परिचय-पत्र तथा वेंडर प्रमाण-पत्र जारी किए गए।
मध्य प्रदेश राज्य ने 2.45 लाख योग्य लाभार्थियों के आवेदन, पोर्टल पर बैंकों के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं।