स्टार्टअप इकोसिस्टम की रैंकिंग का दूसरा संस्करण आज होगा जार... - CG Sandesh

स्टार्टअप इकोसिस्टम की रैंकिंग का दूसरा संस्करण आज होगा जारी

केंद्रीय सूचना तकनीक मंत्री रवि शंकर प्रसाद आज वीडियो कॉंफ्रेंस के ज़रिए राज्यों के स्टार्टअप इकोसिस्टम की रैंकिंग का दूसरा संस्करण जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे, इस अभ्यास में कुल 22 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया।

स्टार्टअप पारितंत्र के स्वतंत्र विशेषज्ञों वाली एक मूल्यांकन समिति ने विभिन्न मापदंडों पर प्रतिक्रियाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया। कई मापदंडों के तहत लाभार्थियों से सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त की गयी। कार्यान्वयन स्तर पर वास्तविकता का पता लगाने के लिए लाभार्थियों को 11 अलग-अलग भाषाओं में 60,000 से अधिक कॉल किये गए।

राज्य स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2019 में 7 व्यापक सुधार क्षेत्र हैं, जिसमें 30 कार्य बिंदु हैं। इन कार्य बिन्दुओं में संस्थागत समर्थन, आसान अनुपालन, सार्वजनिक खरीद मानदंडों में छूट, इन्क्यूबेशन समर्थन, सीड फंडिंग सहायता, उद्यम अनुदान सहायता और जागरूकता और आउटरीच  शामिल हैं। रैंकिंग प्रक्रिया में एकरूपता स्थापित करने और मानकीकरण सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दो समूहों में विभाजित किया गया है।

दिल्ली को छोड़कर सभी यूटी और असम को छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी राज्य, एक समूह में हैं, जबकि अन्य सभी राज्यों को दूसरे समूह में रखा गया है। । सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें