देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.74% हुई
देश में कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर 77 दशमलव सात चार प्रतिशत तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक 34 लाख 71 हजार 783 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जांच, पहचान और उपचार की सरकार की नीति से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है और मृत्यु दर कम हुई है। मृत्यु दर अब एक दशमलव छह आठ प्रतिशत हो गई है। देश में पिछले एक दिन के दौरान कोविड के 95 हजार 735 नये मरीज सामने आये हैं। केवल पांच राज्यों से 60 प्रतिशत मामलों का पता चला है। महाराष्ट्र में 23 हजार और आंध्र प्रदेश में दस हजार से अधिक रोगी सामने आये हैं।
एक हजार 172 नए मरीजों की मृत्यु के साथ मृतकों की कुल संख्या 75 हजार 62 हो गई है।
दिल्ली में कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85 दशमलव तीन छह प्रतिशत है। अब तक इस बीमारी से 1 लाख 75 हजार चार सौ मरीज़ स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण जांच बढ़ाए जाने से दिल्ली की कुल आबादी के प्रति 10 लाख में से एक लाख तीन हजार 2 सौ 69 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है।
दिल्ली में मृतकों की संख्या 4 हजार 6 सौ 66 पहुंच गई है। राजधानी में अभी कोरोना के 25 हजार 4 सौ 16 सक्रिय मामले हैं।