PUBG Mobile खेलने के चक्कर में पोते ने दादा के अकाउंट से उड़... - CG Sandesh

PUBG Mobile खेलने के चक्कर में पोते ने दादा के अकाउंट से उड़ाए 2 लाख से अधिक रुपये

PUBG Mobile पिछले कुछ दिनों से चर्चा में केंद्र में बना हुआ है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा बैन किए गए मोबाइल गेम ऐप PUBG के जरिए बच्चों को काफी बुरी लत लग गई थी। PUBG (Player Unknown Battlegrounds) के बैन होने के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 15 साल के पोते ने अपने दादा के पेंशन अकाउंट का गलत इस्तेमाल इस गेम को खेलने के लिए किया। पोते ने दादा के पेंशन अकाउंट से दो लाख रुपये से अधिक रकम को निकालकर गेम खेलने में उड़ा दिया। किशोर ने अपने दादा के अकाउंट से 2.34 लाख रुपये PUBG Mobile में ACE रैंक हासिल करने के लिए खर्च की है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिमारपुर (Delhi Timarpur) में एक 15 वर्षीय युवक ने अपने 65 वर्षीय रिटायर BSNL कर्मचारी दादा के बैंक अकाउंट से 2.34 लाख रुपये ट्रांसफर कर PUBG Mobile में लगा दिए। कथित तौर पर यह मामला मई में सामने आया था जब उस व्यक्ति को दो महीने की अवधि के दौरान हुए ट्रांसफर के बारे में सूचित किया गया था। तिमारपुर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी और बाद में इसे उत्तरी जिले के साइबर सेल में ट्रासफर कर दिया गया था, जिसके जरिए यह पाया गया कि सरकार द्वारा पिछले हफ्ते बैन किए गए PUBG Mobile गेम के लिए इन पैसों को Paytm पर ट्रांसफर किया गया था।

Hindustan Times के मुताबिक, शिकायतकर्ता द्वारा अपने मोबाइल फोन पर एक मैसेज मिलने होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मोबाइल पर आए मैसेज के मुताबिक शिकायतकर्ता के अकाउंट से 2,500 रुपये डेबिट किए गए थे, जिसके बाद उनके पास 275 रुपये बचे हुए थे। उन्होंने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया जहां उन्हें बताया गया उनके पेंशन अकाउंट से 2.34 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस की जांच के मुताबिक, किशोर ने अपने दादा के अकाउंट से पैसे 7 मार्च से 8 मई के बीच खर्च किए हैं।

Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की जांच में पता लगा है कि युवक ने अपने दादा के अकाउंट से 7 मार्च से 8 मई के बीच PUBG Mobile में पैसे भरने के लिए फंड ट्रांसफर कर रहा था। वह अपने दादा के डेबिट कार्ड से पैसों को ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम अकाउंट का उपयोग कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने कुल 2,34,497 रुपये Paytm खाते में ट्रांसफर किए। पुलिस की जांच के मुताबिक, किशोर ने अपने दादा के अकाउंट से पैसे 7 मार्च से 8 मई के बीच खर्च किए हैं।

हालांकि, 8 मई को युवक के दादा को इस बात की भनक पड़ गई। ऐसा उनको बैंक से एक मैसेज प्राप्त होने के बाद हुआ, जिसमें लिखा था कि उनके बैंक अकाउंट से 2,500 रुपये निकाले गए हैं, जिसके बाद अकाउंट में कुल 275 रुपये बचे हैं। हालांकि, पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि उसके दादा ने यह जानने के बाद शिकायत वापस ले ली थी।


अन्य सम्बंधित खबरें