अली खान आईपीएल में खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी होंगे
इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार अमेरिका के किसी खिलाड़ी की भागीदारी
देखने को मिलेगी चूंकि कोलकाता नाइट राइडर्स आगामी सत्र के लिये तेज
गेंदबाज अली खान को लेना चाहता है ।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट
के अनुसार दो बार की विजेता केकेआर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी
की जगह खान को चुना है लेकिन अभी आईपीएल से अनुमति मिलनी बाकी है ।
गर्नी को कंधे का आपरेशन कराना है जिसकी वजह से उन्होंने आईपीएल और इंग्लैंड में वाइटलिटी ब्लास्ट से नाम वापिस ले लिया ।
खान ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे जिसने गुरूवार को कैरेबियाई
प्रीमियर लीग खिताब जीता । उसने आठ मैचों में आठ विकेट लिये ।
खान ने 2018 कनाडा ग्लोबल टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया था ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें