पश्चिम बंगाल और केरल में अलकायदा माड्यूल का भंडाफोड़ - CG Sandesh

पश्चिम बंगाल और केरल में अलकायदा माड्यूल का भंडाफोड़

एनआईए ने शनिवार तड़के केरल और पश्चिम बंगाल में अलकायदा के आतंकियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे है. दोनों राज्यों से एनआईए ने अलकायदा से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किए आतंकियों के यहां से एनआईए को हथियार गोला-बारूद और बड़े पैमाने पर अलकायदा से जुड़ा साहित्य बरामद हुआ है. अलकायदा के इशारे पर ये आतंकी देश के अंदर संगीन वारदातों और निर्दोष लोगों को मारने का षडयंत्र रच रहे हैं.

गिरफ्तार किए गए कई सदस्य हथियारों के साथ दिल्ली आने की प्लानिंग कर रहे थे. गिरफ्तार किए लोगों में 3 केरल और 6 पश्चिम बंगाल से हैं.



अन्य सम्बंधित खबरें