मेरे यहां जाकर क्यों गाली गलौज कर रहे थे बोलने पर मारपीट
बागबाहरा
के ग्राम सोनापुट्टी में मेरे यहां जाकर क्यों गाली गलौज कर रहे थे बोलने पर मारपीट
कर जान से मारने की धमकी दे दी गई जिसपर मामला दर्ज करवाया गया है. मिली जानकारी
के अनुसार 17 सितम्बर 2020 को छबिलाल के
घर कुबेर ठाकुर जाकर उसके लड़के के साथ जबरदस्त्ती गाली गलौज कर रहा था. इसके बाद 21
सितम्बर को शाम 7 बजे गांव के सुन्दर सिंह के किराना दुकान में छबिलाल गया था तो उसी
समय उसे कुबेर ठाकुर मिला जिसे वह बोला कि मेरे यहां जाकर क्यों गाली गलौज कर रहे
थे. इतने कुबेर ठाकुर जबरदस्ती गंदी गंदी गालियां देते हाथ मुक्का से मारपीट कर
जान से मारने की धमकी दिया. जिससे छबिलाल के सिर में चोट आया है. मामले की शिकायत
पर पुलिस ने कुबेर ठाकुर के विरुद्ध 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर
विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें