कोरोना के खिलाफ जारी है भारत की जंग, पिछले चौबीस घंटे के दौ... - CG Sandesh

कोरोना के खिलाफ जारी है भारत की जंग, पिछले चौबीस घंटे के दौरान स्वस्थ हुए 93 हजार 420 लोग

कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई रंग लाती नजर आ रही है जिसके चलते न सिर्फ ठीक होने वालो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है तो वही मृत्यु दर का आंकड़ा भी लगातार गिरता जा रहा है... भारत ने कोरोना टेस्टिंग में भी नये कीर्तिमान स्थापिक किये है।

कोविड-19 महामारी से मुक़ाबले में भारत लगातार कामयाबी हासिल कर रहा है। इसमें खास तौर पर टेस्ट की संख्या और ठीक होने वाले मरीजों के मामले में दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है।

देश में टेस्ट की कुल संख्या 7 करोड़ के पार जा चुकी है और प्रति दस लाख की आबादी पर टेस्ट की संख्या 50,920 पहुँच चुकी है। अब देश में 1086 सरकारी और 737 निजी प्रयोगशालाओं सहित कुल 1823 प्रयोगशालाएं हैं। फिलहाल देश में हर दिन लगभग 15 लाख टेस्ट हो रहे हैं।

इसके साथ ही देश में तेजी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में बढोतरी का सिलसिला जारी है।

पिछले चौबीस घंटे के दौरान देश में 93,420 नए रोगी ठीक हुए हैं और इसके साथ ही ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या 48,49,584 पहुंच गई है। अब सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने की दर 5 गुना अधिक हो गई है। ठीक होने वाले मामले की कुल संख्या 48,49,584 है जो कि सक्रिय मामलों की संख्या 9,60,969 से 38,88,615 अधिक है। सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 16.28% है और इसमें भी लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही रिकवरी दर में भी लगातार सुधार हो रहा है और यह  82.14% पर पहुंच गई है। देश के 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में नए मामलों की तुलना में रिकवरी की दर ज्यादा हो गई है। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का नए रिकवर मामलों में लगभग 73% योगदान है।

इन तमाम कामयाबियों के बीच देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका विकसित करने पर भी तेज़ी से काम चल रहा है।

देश में सरकार की तीन-स्तरीय रणनीति 'टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट' की शुरुआत परीक्षण से होती है। अपनी इस रणनीति के तहत भारत ने एक दिन में ठीक होने वाले सर्वाधिक रोगियों के साथ ही वैश्विक रैंकिग में ठीक होने वाले कुल रोगियों की संख्या में शीर्ष स्थान बनाया हुआ है।


अन्य सम्बंधित खबरें