दिल्ली हवाई अड्डे के शुल्क मुक्त स्टोर ने अंतरराष्ट्रीय यात्... - CG Sandesh

दिल्ली हवाई अड्डे के शुल्क मुक्त स्टोर ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘क्लिक एंड कलेक्ट’ सेवा शुरू की

दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) के शुल्क मुक्त स्टोर (Duty free store) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (International travelers) के लिए ‘क्लिक एंड कलेक्ट’ सेवा शुरू की है, जिसके तहत ये यात्री उत्पादों की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं और यात्रा के दिन स्टोर से अपना सामान ले सकते हैं.

दिल्ली इंटरनेशलन एयरपोर्ट लिमिटेज (डीआईएएल) ने कहा कि इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक यात्रियों को सबसे पहले डीडीएफएस की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा.

बयान में कहा गया कि शराब की ऑनलाइन खरीदारी 25 साल से अधिक उम्र के यात्री ही कर सकते हैं.

हवाई अड्डे पर शुल्क मुक्त स्टोर दिल्ली शुल्क-मुक्त सेवा प्राइवेट लिमिटेड (डीडीएफएस) द्वारा संचालित है.



अन्य सम्बंधित खबरें