भारत में ओएलएक्स ने 250 लोगों को छंटनी कर जॉब से हटाया
ओएलएक्स ने भारत में 250 लोगों की छंटनी की है । इस छंटनी से प्रभावित होने
वाले अधिकतर कर्मचारी सेल्स और सपोर्ट टीम से हैं। ओएलएक्स सेकेंड हैंड
सामानों की बिक्री के लिए बनाया गया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। ओएलएक्स ने ये
छंटनी कंपनी की रणनीति में बदलाव के तहत की है।
भारत में 250 लोगों की छंटनी पर ओएलएक्स के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक बेहद ही मुश्किल घड़ी है। "अपनी रणनीति पर पुर्नविचार करते हुए हमने पिछले हफ्ते कुछ नई रूपरेखा के निर्माण का फैसला लिया, जिससे सेल्स और सपोर्ट टीम से हमारे 250 सहकर्मी प्रभावित हुए हैं।" कंपनी की तरफ से प्रभावित कर्मियों को यथार्थ क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी और साथ ही बदलाव की इस घड़ी से होकर गुजरने के दौरान उन्हें पर्याप्त समर्थन भी दिया जाएगा।"
साल 2009 में भारत आए
ओएलएक्स का कहना है कि भारत के बाजार में इसने काफी निवेश किया है और
निरंतर विकास के लिए ये प्रतिबद्ध हैं और साथ ही स्थानीय रूप से ये निवेश
करना जारी रखेंगे ताकि अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव दिला सकें।