तीसरे चाइना अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के लिए महामारी की रोक... - CG Sandesh

तीसरे चाइना अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के लिए महामारी की रोकथाम योजना जारी

तीसरे चाइना अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के लिए न्यू कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम योजना 11 अक्तूबर को जारी हुई। दूसरे देशों से आने वाले लोगों को निर्दिष्ट होटलों में 14-दिवसीय स्वास्थ्य संगरोध लागू करने की आवश्यकता होगी।

प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए सभी लोगों को न्यूक्लिक एसिड परीक्षण से गुजरना होगा और पहली बार प्रदर्शनी हाल में प्रवेश करने वालों को 7 दिनों के लिए प्रभावी नकारात्मक न्यूक्लिक एसिड परीक्षण प्रमाण पत्र देना होगा।

इस दस्तावेज में यह निर्धारित है कि दूसरे देशों से आये व्यक्तियों को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य की निगरानी करने, शरीर तापमान की निगरानी करने और न्यूक्लिक एसिड का परीक्षण करवाने को कहा जाएगा। देश के दूसरे राज्यों तथा विदेशों से आये व्यक्तियों के निर्दिष्ट होटलों में रहने का प्रबंध किया जाएगा।

योजनानुसार तीसरे चाइना अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में आयातित सभी उत्पादों को भी संगरोध, निगरानी और कीटाणुशोधन करवाने की आवश्यकता होगी। प्रदर्शनी क्षेत्र में फ्रोजन फूड की बिक्री नहीं की जाएगी।



अन्य सम्बंधित खबरें