सोशल मीडिया पर कसा जायेगा शिकंजा, आपत्तिजनक पोस्ट और फर्जी प... - CG Sandesh

सोशल मीडिया पर कसा जायेगा शिकंजा, आपत्तिजनक पोस्ट और फर्जी प्रोफाइल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नया फरमान

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पर लगाम की व्यवस्था बनाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। याचिका दो लॉ स्टूडेंट ने दायर की है।

याचिका में सोशल मीडिया पर प्रोफाइल के वेरिफिकेशन की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि फर्जी प्रोफाइल बनाकर पिछले कुछ महीनों से फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इस फर्जीवाड़े को लेकर कई सरकारी एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने के लिए भी कहा है।

याचिका में कहा गया है कि फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से रुपये हड़पने की शिकायतें बढ़ रही हैं। इसी के चलते उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फेसबुक पर हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को आगाह किया है। याचिका में आयु के आधार पर सोशल मीडिया में पहुंच, प्लेटफॉर्म की जवाबदेही तय करने जैसी मांग की गई है।



अन्य सम्बंधित खबरें