देशों के बीच सांस्कृतिक और खेल आदान-प्रदान बढ़ाएगा-एससीओ - CG Sandesh

देशों के बीच सांस्कृतिक और खेल आदान-प्रदान बढ़ाएगा-एससीओ

शांगहाई सहयोग संगठन(एससीओ) सांस्कृतिक और खेल गतिविधि की न्यूज ब्रीफिंग 18 अक्तूबर को एससीओ के सचिवालय में आयोजित हुई। एससीओ के महासचिव व्लादिमीर नोरोव, एससीओ की अच्छे-पड़ोसी मैत्री और सहयोग समिति की उपाध्यक्ष थ्स्वी ली, चीनी वैदेशिक मैत्री संघ के अध्यक्ष लिन सोंगटियन, चीन स्थित भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री आदि ने भाग लिया।

नोरोव ने भाषण देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के वैश्विक मुकाबले की स्थिति में एससीओ सचिवालय देशों के बीच सांस्कृतिक और खेल आदान-प्रदान और विभिन्न देशों की जनता के बीच संवाद बढ़ाने में जुटेगा।

नोरोव ने बताया कि वर्ष 2016 से शुरू एससीओ खुनमिंग मैराथन ने पिछले चार वर्षों में दुनिया भर से 80 हजार से अधिक प्रतिभागियों को आकर्षित किया, जो लोगों के बीच संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन चुका है।

इस वर्ष मार्च में एससीओ खुनमिंग मैराथन ने विश्व एथलेटिक्स महासंघ द्वारा जारी रजत मानक प्रमाणीकरण जीता।

पिछले अप्रैल में ऑल चाइना विमेंस फेडरेशन, एससीओ अच्छे-पड़ोसी मैत्री और सहयोग समिति व एससीओ महासचिव ने संयुक्त रूप से महामारी के खिलाफ एकजुट करें और हमारे घर की रक्षा करें शीर्षक एससीओ बच्चों की ऑनलाइन पेंटिंग प्रदर्शनी भी आयोजित की।

इस पर नोरोव ने कहा कि इस बच्चों की ऑनलाइन पेंटिंग प्रदर्शनी से न केवल एससीओ देशों के बीच एकजुट होकर महामारी का मुकाबला करने और एक दूसरे का समर्थन करने का सार तत्व प्रदर्शित हुआ, बल्कि आपसी विश्वास, आपसी लाभ, समानता, परामर्श और सम्मान की शांगहाई भावना भी दिखायी गयी।

वर्तमान न्यूज ब्रीफिंग में ऑल चाइना विमेंस फेडरेशन और चीन में स्थित एससीओ देशों के राजनयिकों, विभिन्न देशों के युवा छात्रों के प्रतिनिधियों और मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।



अन्य सम्बंधित खबरें