दशहरे से पहले बदल चुके है रेलवे के ट्रेन टिकट बुकिंग नियम, अब करना होगा ये काम
भारत में त्योंहारों का सीजन शुरू हो चूका है। ऐसे में लोग अभी से ट्रेनों के टिकट बुक करने शुरू कर दिए है। लेकिन आपको बता दें कि रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन चार्ट को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं।
नियमों में हुए बदलाव के बाद से यात्रियों को अचानक ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए पहले की तुलना में ज्यादा समय मिलेगा। यानी अब ट्रेन के स्टेशन से निकलने से पहले यात्री 30 मिनट तक टिकट बुकिंग कर सकेंगे।
बता दें रेलवे के इस नए नियम का फायदा उन यात्रियों को होगा जो अचानक कहीं जाने के लिए निकलते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए ट्रेन के खुलने से 30 मिनट पहले तक ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों से टिकट बुकिंग की सुविधा होगी।
इसके अलावा दूसरा चार्ट तैयार होने से पहले टिकट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर उपलब्ध रहेगी। ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले चार्ट बनाने की तकनीक को बहाल करने के लिए रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस-CRIS) सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन कर दिया है।
रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कोरोना काल से पहले के नियम के तहत, पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने के 4 घंटे पहले तैयार होता है। इसके बाद इंटरनेट या PRS सिस्टम के जरिए उपलब्ध बुकिंग पहले-आओ-पहले-पाओ आधार पर होती थी। यह बुकिंग दूसरे रिजर्वेशन चार्ज बनने से पहले तक होता था।