भारत में कोरोना से राहत, बीते 24 घंटे में मिले 47 हजार से भी... - CG Sandesh

भारत में कोरोना से राहत, बीते 24 घंटे में मिले 47 हजार से भी कम केस

भारत में कोरोना से राहत के संकेत मिलने लगे है। देश में बीते 24 घंटे में 46,791 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही भारत में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 75 लाख के पार पहुँच गया है। देश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 75,97,064 हो गए है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 587 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही भारत का कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,15,197 हो गई है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के कुल 75,97,064 संक्रमितों में से 67,33,329 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,48,538 केस अभी भी एक्टिव है।




अन्य सम्बंधित खबरें