दिवाली से पहले सस्ता हो सकता है पेट्रोल, डीजल
पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है। Diwali से पहले लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी का लाभ मिल सकता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए जानकारों का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां खुदरा स्तर पर पेट्रोलियम के विभिन्न उत्पादों की कीमतों में कमी कर सकती हैं। पिछले कुछ हफ्ते से Petrol Diesel की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल सेक्टर के जानकारों का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से पश्चिमी देशों से तेल की मांग में कमी आई है। इससे तेल उत्पादक देशों पर कीमत कम करने का दबाव बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक हफ्ते के अंतराल में कच्चे तेल का दाम प्रति बैरल 42 डॉलर से घटकर 40 डॉलर के करीब पहुंच रहा है। इससे उम्मीद जगी है कि घरेलू स्तर पर भी पेट्रो उत्पादों की कीमतें घटेगी। फिलहाल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 81.06 रुपए है। मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में यह क्रमशः 87.74 रुपए, 84.14 रुपए और 82.59 रुपए प्रति लीटर है।
LPG Cylender Rate: रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भी जारी रह सकती है राहत
रसोई गैस के दामों की भी 1 नवंबर को समीक्षा होगी। उम्मीद की जा रही है कि ग्राहकों को राहत जारी रहेगी। यानी घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नही आएगा। हाल के महीनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रसोई गैस के दाम घटे हैं। भारत में सबसिडी और गैर सबसिडी रसोई गैस के दाम समान स्तर पर आ गए हैं। यानी सरकार को अब घरेलू रसोई गैस पर सबसिडी नहीं देना पड़ रही है।