केरल फलों-सब्जियों के MSP तय करने वाला पहला राज्य बना, 1 नवंबर से होगा लागू
केरल सरकार ने सब्जियों (Vegetables) के लिए आधार मूल्य (Base Price) तय
कर दिया है. इसी के साथ केरल (Kerala) सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन
मूल्य (MSP) तय करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. सब्जियों का यह
न्यूनतम या आधार मूल्य (Base Price) उत्पादन लागत (Production Cost) से 20
फीसदी अधिक होगा. राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM P. Vijayan) ने
कहा कि यह योजना 1 नवंबर से लागू कर दी जाएगी.
राज्य सरकार तय कर रही है 16 किस्म की सब्जियों के बेस प्राइस
विजयन ने योजना की ऑनलाइन शुरुआत करते हुए कहा कि यह पहला
मौका है,
जब केरल में उत्पादित 16 किस्मों की सब्जियों के लिए बेस प्राइस
तय किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की ओर से यह पहली ऐसी
पहल है, जो किसानों (Farmers) को राहत और आर्थिक मदद देगी. इससे उनकी आमदनी
में भी इजाफा होगा. उनके नुकसान की आशंका कम होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि
सब्जियों का आधार मूल्य उनकी उत्पादन लागत से 20 फीसदी ज्यादा रखा जाएगा.