अक्तूबर में भारत की बेरोजगारी दर 6.98 प्रतिशत पहुंची - CG Sandesh

अक्तूबर में भारत की बेरोजगारी दर 6.98 प्रतिशत पहुंची

कोविड-19 महामारी के बीच इस अक्टूबर में भारत की बेरोजगारी दर इस सितंबर की 6.67 प्रतिशत से बढ़कर 6.98 हो गयी ।भारत के स्वतंत्र थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी(सीएमआईई) ने सोमवार की रात ये आंकड़े जारी किये ।

सीएमआईई के अनुसार इस अक्तूबर में कृषि सेक्टर में मजबूती के आसार नजर आये हैं ,पर बेरोजगारी दर इस सितंबर के 5.86 प्रतिशत से बढ़कर 6.90 प्रतिशत हो चुकी है।

उधर इस अक्तूबर में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर सितंबर के 8.45 प्रतिशत से घटकर 7.15 हुई है।

बेरोजगारी के कमज़ोर आंकड़ों के विपरीत इस अक्तूबर में जीएसटी संग्रहण में इस फरवरी से एक नया रिकार्ड कायम हुआ है ,जो पिछली अक्तूबर से 10.2 प्रतिशत अधिक रहा ।



अन्य सम्बंधित खबरें