एग्जिट पोल में एनडीए को झटका, 138 सीटें तक जीत सकता है महागठ... - CG Sandesh

एग्जिट पोल में एनडीए को झटका, 138 सीटें तक जीत सकता है महागठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar vidhansabha Chunav 2020) में तीसरे व आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल्स के नतीजे आ रहे हैं. एग्जिट पोल्स के ये नतीजे एनडीए के लिए काफी हद तक चौंकाने वाले हैं. दरअसल 10 नवंबर को मतगणना से पहले एग्जिट पोल्स के नतीजों में महागठबंधन का भारी फायदा होता दिख रहा है. 

‘रिपब्लिक भारत-जन की बात’ के एग्जिट पोल में एनडीए पर भारी महागठबंधन

बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 91 से 117 सीटों का अनुमान जताया गया है. वहीं एनडीए को पीछे छोड़ते हुए महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं. एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है

रिपब्लिक भारत और जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक चिराग पासवान (LJP) ने 25 सीटों पर JDU को नुकसान पहुंचाया है. इस एक्जिट पोल में NDA को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, LJP को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट, HAM को 1.5-2 फीसदी वोट का अनुमान है.

रिपब्लिक भारत-जन की बात

138 सीटें जीत सकता है महागठबंधन
91 से 117 सीटें जीत सकता है एनडीए
एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है
अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है.

एबीपी न्यूज- सीवोटर के सर्वे

NDA को 104-128
महागठबंधन को 108-131 सीटें
एलजेपी को 1-3 सीटें और
अन्य को 4-8 सीटों का अनुमान जताया गया है.

टाइम्स नाउ-C Voter सर्वे

सर्वे में एनडीए को 116 और
महागठबंधन को 120 सीटों का अनुमान जताया गया है.
एलजेपी को 1 सीट और अन्य को 6 सीटें जा रही हैं.

इंडिया-टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल

तेजस्वी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 139 से 161 सीटें मिलती दिख रही हैं.

एनडीए को महज 69 से 91 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है.


अन्य सम्बंधित खबरें