जन धन अकाउंट योजना: आधार से बैंक खाते को करिए लिंक- जीरो बैल... - CG Sandesh

जन धन अकाउंट योजना: आधार से बैंक खाते को करिए लिंक- जीरो बैलेंस में भी खाते से निकाल सकेंगे पांच हजार रुपये

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के शुरुआती महीनों की योजनाओं में से एक जन धन खाता योजना (Pradhan mantri Jan Dhan Yojana Account) ने देश के लाखों लोगों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ा. इस योजना के शुरू होने के बाद हजारों ऐसे लोग इससे जुड़े जिन्होंने पहली बार बैंक में खाता ओपेन कराया था. जन धन खाता खुलने से लोगों को कृषि और दूसरी सरकारी योजनाओं में सरकार की तरफ से मिलनी वाली आर्थिक मदद भी आसानी से पहुंचने लगी. मोदी सरकार का जन धन योजना (PMJDY Account) को लागू करने का एक मात्र मकसद केवल देश के गरीब तबके को बैंकिंग क्षेत्र से जोड़कर बैंकिंग सेक्टर को मजबूत बनाना है.

केंद्र सरकार किसी भी तरह की सब्सिडी और दूसरी आर्थिक मदद जैसे पीएम किसान सम्मान धन योजना, एलपीजी गैस में छूट, आदि को सीधे जन धन खाते में डालती है. लेकिन अगर आपका जन धन खाता आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आप पांच हजार रुपये की अतिरिक्त अपने बैंक खाते से निकाल सकते हैं. 

पीएम मोदी ने 2014 में जन धन खाता योजना को शुरू किया था. तब से अब तक 40 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं. केंद्र सरकार ने जीरो बैलेंस के साथ खाता खोलने की सुविधा दी थी. इसमें कुल खातों में आधे से ज्यादा महिलाओं के नाम पर खुले हैं 

बता दें कि जन धन खाता योजना में आपको ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा मिलती है, लेकिन यह ओवर ड्रॉफ्ट आपके अकाउंट में तभी क्रेडिट होगा जब आपका बैंक अकाउंट आपके आधार कार्ड से ऐड होगा. अगर आप का खाता आधार से लिंक है और खाते में जीरो बैलेंस हैं तो भी आप अपने अकाउंट से पांच हजार रुपये निकाल सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें