कटक में बने आईटीएटी के अत्याधुनिक कार्यालय और आवासीय परिसर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कटक में आयकर अपील प्राधिकरण-आईटीएटी के अत्याधुनिक कार्यालय और आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। आईटीएटी की कटक पीठ का सृजन 23 मई, 1970 में किया गया था। पिछले 50 वर्ष से यह किराए के परिसर में काम कर रही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कटक में आयकर अपील प्राधिकरण-आईटीएटी के अत्याधुनिक कार्यालय और आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। आईटीएटी की कटक पीठ का सृजन 23 मई, 1970 में किया गया था। पिछले 50 वर्ष से यह किराए के परिसर में काम कर रही थी।
कटक पीठ के अधिकार क्षेत्र में समूचा ओडिसा राज्य आता है। आईटीएटी का नवनिर्मित कार्यालय और आवासीय परिसर एक दशमलव छह एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसके लिए राज्य सरकार ने 2015 में नि:शुल्क भूमि आवंटित की थी। कार्यालय परिसर का कुल निर्मित क्षेत्र एक हजार 938 वर्ग मीटर है। आयकर अपील प्राधिकरण को आईटीएटी के रूप में भी जाना जाता है।
यह प्रत्यक्ष करों से सम्बद्ध एक महत्वपूर्ण एक सांविधिक निकाय है और इसके आदेश अंतिम समझे जाते हैं। केंद्रीय विधि मंत्री, पेट्रोलियम मंत्री, ओडिसा के मुख्यमंत्री, ओडिसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर आईटीएटी के बारे में ई-कॉफी टेबल बुक भी जारी की जाएगी।