ATM से 2000 रुपये निकलने हुए बंद, जानें क्या कर रहा RBI और क... - CG Sandesh

ATM से 2000 रुपये निकलने हुए बंद, जानें क्या कर रहा RBI और क्या है बैंको की राय?

देश के ATM से अब 2000 रुपये के नोट नहीं निकलने वाले हैं. क्योंकि RBI ने फिलहाल इनकी छपाई को बंद कर दिया है. बैंकों द्वारा ATM मशीनों से 2000 रुपये की निकासी करने वाले कैलिबर को निकाला जा रहा है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इसकी शुरूआत की जा चुकी है. वहीं अन्य बैंक भी अब धीरे धीरे ऐसा करने वाले हैं. इसके बाद बैंकों के एटीएम में केवल 100, 200 और 500 के ही नोट रह जाएंगे.

बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए जहां हजारों की निकासी पर केवल 100 रुपये की शक्ल में नोट निकले, जबकि बड़ी निकासी ज्यादातर समय 500 और 2000 रुपये के नोटों पर एटीएम द्वारा की जाती है. 2000 के नोटों के छपाई के बंद होने के कारण बैंकों में 2000 के नोट भी कम आ रहे हैं, इस कारण एटीएम तक नोट की पहुंच भी कम हो रहे हैं. इस कारण कई एटीएएम मशीनों सो 2000 रुपये की निकासी करने वाले कैलिबर को निकाल लिया गया है. ताकि उस खाली स्थान को रिक्त करने के लिए 100, 200 और 500 के और नोट एटीएम मशीन में रखे जा सकें.

इस मामले पर यूनियन बैंक का कहना है कि एटीएम मशीन में फिलहाल 100, 200 और 500 के नोट डाले जा रहे हैं. वहीं RBI की तरफ से 2000 रुपये जारी किए जाने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है. इनका कहना है कि पिछले 5 महीनों में नोटों के 2000 के बंडल एक बार भी नहीं मिले हैं. हालांकि जिन कैलिबरों को निकाला जा रहा है उनमें अन्य वैल्यू के नोटों को रखा जा रहा है ताकि लोगों की पैसों की मांग की आपूर्ति की जा सके.


अन्य सम्बंधित खबरें