ढह गया अंतरिक्ष के खतरों से आगाह करने वाला टेलीस्कोप Arecibo, वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ा नुकसान
इस वक्त विज्ञान जगत के लोग सदमे में हैं, क्योंकि उन्होंने एक ऐसी चीज को खो दिया है जिससे वे एक जगह बैठकर ही
खगोलीय
रहस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर लेते थे. दरअसल, यहां बात हो रही है
विशालकाय टेलीस्कोप Arecibo की, जो 1 दिसंबर को पूरी तरह से ढह गया है. यह
टेलीस्कोप प्यूर्टो रीका में स्थापित था, जिसने वैज्ञानिकों की लंबे समय तक
काफी मदद की थी. लिहाजा विज्ञान जगत से ताल्लुक रखने वाले लोग इसके ढह
जाने से बेहद परेशान हैं. यह नुकसान कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से
लगाया जा सकता है कि देश की मीटियरॉलजिस्ट अदा मोनजन इसके में बात करते हुए
रो पड़ीं.
विश्व का सबसे बड़ा टेलीस्कोप मानते थे वैज्ञानिक
मीटियरॉलजिस्ट अदा मोनजन ने आधी शताब्दी से भी ज्यादा वक्त तक धरती पर बैठकर अंतरिक्ष के रहस्य
को सुलझाने और जानकारी देने वाले इस Arecibo के ढहने को वैज्ञानिकों के लिए
एक बड़ा नुकसान बताया है. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए वे काफी
भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. अदा ने बताया कि Arecibo को
बचाने की काफी कोशिशें की गईं लेकिन अफसोस अब यह पूरी तरह से ढह चुका है.
वैज्ञानिक इसे दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो
telescope
मानते थे.