परिवार में बरपा हंगामा, चचेरी बहनों ने की आपस में शादी
झारखंड की राजधानी रांची से 160 किमी दूर कोडरमा जिले में पहली बार समलैंगिक विवाह करने का मामला सामने आया है। आपस में शादी रचाने वाली लड़कियां रिश्ते में चचेरी बहन है और ये झुमरी तलैया की रहने वाली है। वे पांच साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। पिछले महीने दोनों ने शादी की कर ली है। अब किसी दूसरे शहर में बसना चाहती हैं, ताकि वे परेशानियों से बच सकें। एक युवती की उम्र 24 साल है तो दूसरी की उम्र 20 साल है। एक ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है, दूसरी ने इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली है।
इन दोनों बहनों ने बताया कि पिछले पांच साल से वह एक दूसरे के प्रति
आकर्षित हैं। उन्होंने गत आठ नवंबर को चंदवारा स्थित शिव मंदिर में शादी भी
कर ली है। 16 दिसंबर को दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन
करना तय किया है।
लेकिन इससे पहले दो दिसंबर को दोनों के स्वजन को पता चल गया। दोनों ने कहा
कि उन्हें किसी का डर नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके संबंधों के बारे में
घर वालों को वर्ष 2018 में ही पता चल गया था।
उसी समय से उनपर परिवार का शिकंजा कसने लगा। परिवार के दबाव के कारण ही घर
से अलग रहने को मजबूर हुईं। यदि परिवार रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा तो
कानून की शरण में जाएंगी। पूरी जिंंदगी एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खा
चुकी हैं। अलग करने के लिए परिवार लगातार धमकी दे रहा है। वर्ष 1994 में
भारत में ऐसे संबंधों से जुड़ा पहला मामला प्रकाश में आया था, उसके बाद से
लगातार ऐसे संबंधों को मान्यता देने की मांग उठती रही। साल 2018 में ऐसे
संबंध को अपराध की श्रेणी से अलग कर दिया गया।