2020 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें महत्व और सावधानियां,... - CG Sandesh

2020 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें महत्व और सावधानियां, राशियों पर असर

साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) सोमवार, 14 दिसंबर को लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा. भारत में ग्रहण के दृश्य न होने की वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. साल के इस अंतिम सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आपको जरूर रखनी चाहिए 

सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण हमारी राशियों पर प्रभाव डालते हैं. इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि ग्रहण काल में सूर्य से निकलने वाली किरणें हानिकारक होती हैं. यही वजह है कि ग्रहण काल से पहले खाने-पीने की चीजों में लोग तुलसी के पत्ते डालते हैं ताकि खाना और पानी अशुद्ध ना हो. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सूर्य ग्रहण और राहू केतु की पौराणिक कथा... 

समुद्र मंथन की पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब दैत्यों ने तीनों लोक पर अपना अधिकार जमा लिया था, तब देवताओं ने भगवान विष्णु से मदद मांगी थी. तीनों लोक को असुरों से बचाने के लिए भगवान विष्णु का आह्वान किया गया था. तब भगवान विष्णु ने देवताओं को क्षीर सागर का मंथन करने के लिए कहा और इस मंथन से निकले अमृत का पान करने के लिए कहा. भगवान विष्णु ने देवताओं को चेताया था कि ध्यान रहे अमृत असुर न पीने पाएं क्योंकि तब इन्हें युद्ध में कभी हराया नहीं जा सकेगा.
भगवान के कहे अनुसार देवताओं मे क्षीर सागर में मंथन किया. समुद्र मंथन से निकले अमृत को लेकर देवता और असुरों में लड़ाई हुई. तब भगवान विष्णु ने मोहनी रूप धारण कर एक तरफ देवता और एक तरफ असुरों को बिठा दिया और कहा कि बारी-बारी सबको अमृत मिलेगा.

यह सुनकर एक असुर देवताओं के बीच भेष बदल कर बैठ गया, लेकिन चंद्र और सूर्य उसे पहचान गए और भगवान विष्णु को इसकीजानकारी दी, लेकिन तब तक भगवान उस अमृत दे चुके थे. अमृत गले तक पहुंचा था कि भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से असुर के धड़ को सिर से अलग कर दिया, लेकिन तब तक उसने अमृतपान कर लिया था. हालांकि, अमृत गले से नीच नहीं उतरा था, लेकिन उसका सिर अमर हो गया. सिर राहु बना और धड़ केतु के रूप में अमर हो गया. भेद खोलने के कारण ही राहु और केतु की चंद्र और सूर्य से दुश्मनी हो गई. कालांतर में राहु और केतु को चंद्रमा और पृथ्वी की छाया के नीचे स्थान प्राप्त हुआ है. उस समय से राहु, सूर्य और चंद्र से द्वेष की भावना रखते हैं, जिससे ग्रहण पड़ता है

सूर्य ग्रहण : राशियों पर असर

मेष- स्वास्थ्य और दुर्घटनाओं का विशेष ध्यान रखने की आवश्यक्ता है. पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं. अनावश्यक खर्चों में इजाफा हो सकता है. ग्रहण काल के लिए दौरान निवेश और कर्ज के लेन-देन से बचें. आपके विरोधी इस दौरान प्रबल होंगे और आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे. सफलता पाने के लिए इस राशि के लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी. आपको सावधानी से कार्य करना होगा 

वृष- वैवाहिक जीवन सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. धन-कारोबार में समस्या हो सकती है. वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यक्ता है. राशि के लोगों के सप्तम भाव में आकार ले रहे इस सूर्य ग्रहण के कारण आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा. आपको और लाइफ पार्टनर को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा आर्थिक चुनौतियां भी आ सकती हैं. इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याएं रह सकती हैं. पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है 

मिथुन राशि- इस राशि के लोगों को बिजनेस में साझेदारी से घाटा हो सकता है. ऐसे में समझदारी से काम लें. मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ हो सकता है. आपके करियर में सफलता के योग हैं. शत्रु और विरोधी परास्त होंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. हालांकि थोड़े खर्चे भी बढ़ेंगे और गुप्त चिंताएं आपको परेशानी दे सकती हैं. अपने विरोधियों से सावधान रहें और मन की बातें मन में ही रखें. किसी अन्य व्यक्ति से साझा ना करें. 

कर्क- इस राशि के लोगों को निर्णय लेने में दिक्कतें आएंगी. कार्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आमदनी पर असर पड़ सकता है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचाव करें. आपकी राशि से पंचम भाव की राशि में सूर्य ग्रहण का घटित होना आपके खर्चों को बढ़ाने वाला साबित होगा. इस दौरान आपकी आमदनी में भी कुछ गिरावट आ सकती है जिससे आर्थिक तौर पर कुछ कमजोरी रहेगी. 

सिंह- इस राशि के लोग वित्तीय स्थिरता के संबंध में कोई भी कठोर निर्णय लेने बचें. सामाजिक जीवन में मानहानि हो सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है. आपकी राशि से चौथे भाव की राशि में यह ग्रहण घटित होने के कारण कार्यों में सफलता मिलेगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अच्छा आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा.

कन्या- सूर्य ग्रहण पर इस राशि के पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे. रोजगार के प्रयास सफल होंगे. आपकी राशि से तीसरे भाव की राशि वृश्चिक में सूर्य ग्रहण के घटित होने के कारण आपको परेशानी नहीं होगी. यह ग्रहण आपको आर्थिक तौर पर लाभ देने वाला साबित होगा. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी.

तुला- वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. ग्रहण के प्रभाव से आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. इस ग्रहण का आप पर अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलेगा. आपको कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना कर सकता है और धन हानि के योग बन सकते हैं. धन का निवेश करने से आपको बचना होगा.

वृश्चिक- आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है. नेत्र संबंधी विकार हो सकता है. किसी के साथ बुरा बर्ताव न करें. वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि यह आपकी ही राशि में घटित होगा. यही वजह है कि इसका सर्वाधिक प्रभाव आप पर ही होगा. आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपके रोग ग्रस्त होने या किसी प्रकार की चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है.

धनु- धन की कमी महसूस कर सकते हैं. इस समय वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतें. आप के खर्च में वृद्धि होगी और धन हानि के योग बन सकते हैं. आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि यह ग्रहण आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है.

मकर- सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है. मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है. करियर में बड़ी सफलता मिलेगी. शत्रु और विरोधी परास्त होंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे. आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित राशि में सूर्य ग्रहण होने से आपको इस ग्रहण का मध्यम फल प्राप्त हो सकता है.

कुंभ- ग्रहण के चलते इस राशि के लोगों की आमदनी में गिरावट आ सकती है. आय और खर्च में आपको तालमेल बनाने की जरूरत होगी.

मीन- इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में असहज महसूस कर सकते हैं. नौकरी से जुड़ी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. करियर में लापरवाही न करें. मानसिक उलझन रह सकती है. वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें, आपकी राशि से दशम भाव की राशि में सूर्य ग्रहण के आकार लेने से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा



अन्य सम्बंधित खबरें