बड़े दिल वाला अभिनेता, COVID संकट के दौरान जरूरतमंदों की मदद ,एक और पहल आत्मनिर्भरता की तरफ
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने देश के जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी है. लॉकडाउन में जिस तरह से उन्होंने प्रवासियों की मदद की, वो देख लोगों की नजरों में उनका सम्मान बहुत बढ़ गया. इसके बाद से वे लगातार लोगों की मदद के वास्ते कोई ना कोई इनिसिएटिव लेते ही रहते हैं. अब देश में बेरोजगारी को देखते हुए सोनू ने जरूरतमंदों को ई-रिक्शा मुहैया कराने की योजना बनाई है.
कोरोना काल में ऐसा देखने को मिला कि कई सारे लोगों की नौकरियां चली गईं. इस दौरान कई लोगों के लिए अपना परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया. सोनू सूद किसी ना किसी तरह से लोगों की मदद करते ही जा रहे हैं. चाहें स्कूल और देश से बाहर पढ़ने वाले छात्र हों, या फिर कला और खेल में मेहनत कर रहे लोगों की भी मदद करते नजर आते हैं. अब एक्टर ने खुद कमाओ घर चलाओ नाम के नए कॉन्सेप्ट के साथ आए हैं. इसके जरिए वे उन लोगों को आत्मनिर्भर बनने का मौका दे रहे हैं जिनकी नौकरियां कोरोना काल में चली गईं.
इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा कि- मुझे ऐसा लगता है कि सामान लोगों को दान में देने से ज्यादा बेहतर विकल्प ये है कि उन्हें काम दे दिया जाए जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें. मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि लोगों को खुद कमाओ घर चलाओ के जरिए अपने पैरों पर खड़ा होने का पूरा अवसर मिलेगा. बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने प्रवासी योजना लॉन्च की थी. इसका मकसद उन लोगों को कनेक्ट करना और उनकी स्किल्स को इनहैंस्ड करना था जो रोजगार के लिए दूसरे शहरों में रह रहे थे और कोरोना काल में जिनकी नौकरियां जा चुकी थीं.
बता दें कि इससे पहले सोनू ने प्रवासी रोजगार एप भी लॉन्च किया था। इस एप के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 से अधिक नौकरी के अवसर प्रदान किए गए हैं। इस ऐप से 500 से ज्यादा कंपनियां जुड़ी हुई हैं जो कि कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, कपड़े पोषाक, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स, बीपीओ और लॉजिस्टिक सेक्टर से हैं।
यह काफी अच्छी बात है की जहाँ कई फिल्मकारों ने आगे आने में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई वहीं सोनू सूद ने अकेले कई जिंदिगियों से बड़ी बड़ी दुवाएं पा ली