Budget 2021 : फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बनाए रखने को प्राथमिकता : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने कहा कि बजट 2021 (Budget 2021-22) में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च (Infrastructure Spending) को बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा. इससे कई गुना ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) में टिकाऊ सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही बजट 2021 यह भी सुनिश्चित करेगा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार जारी रहे. बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 का बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किए जाने की उम्मीद है. सीतारमण ने कहा कि बजट 2021 को लेकर अलग-अलग सेक्टरों से सुझाव मिल रहे हैं.
महामारी से निपटने के लिए किया 30 लाख करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 को लेकर कहा कि
इसमें काफी अधिक समग्रता होगी. उन्होंने एसोचैम फाउंडेशन वीक (Assocham
Foundation Week) में कहा कि 2020-21 के बजट अनुमानों में सरकारी उधार 7
लाख करोड़ रुपये आंका गया था. बाद में इसे संशोधित कर 12 लाख करोड़ रुपये
कर दिया गया. इस दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने कोरोना संकट से निपटने के
लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि
सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इस महामारी से निपटने के लिए अब तक
30 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान कर चुकी है
निर्मला सीतारमण ने स्वीकार किया कि कोरोना संकट के कारण अभी भी कई स्तरों
पर परेशानियां हैं. हालांकि, वह इस बात को लेकर आश्वस्त भी दिखीं कि उद्योग
संगठनों, केंद्र सरकार और अन्य पक्षों के बीच जानकारियों के आदान-प्रदान
से हालात बेहतर होंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि देखने को मिलेगी. पीएम मोदी
सुनिश्चित करने की दिशा में काम करते हैं कि हर तबके की बात सुनी जाए.
इससे पहले वित्त मंत्री ने आम बजट 2021-22 को लेकर सोमवार से अलग-अलग
सेक्टरों के दिग्गजों के साथ प्री-बजट चर्चा (Pre-Budget Discussions)
शुरू कर दी है.