पीएम किसान योजना : प्रधानमंत्री मोदी ने बताया इस दिन आ जाएंगे किसानों के खाते में पैसे
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के किसानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि 25 दिसंबर को किसान निधि की अगली किस्त जारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त की घोषणा करेंगे. यानी पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा 25 दिसंबर को किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. मोदी सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत देशभर के करोड़ो किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है. इस स्कीम के जरिए सरकार छोटे किसानों के खाते में 2,000-2,000 रुपये की तीन किश्त भेजती है.
इस तरह अकाउंट में ट्रांसपर होते हैं पैसे
अगर आपके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखकर आ रहा है तो इसका मतलब होता है कि सरकार ने आपके द्वारा दी गई जानकारी को कन्फर्म कर लिया है..अब जल्द ही आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इसी तरह अगर Rft Signed by State Government लिखकर आ रहा है तो इसका मतलब होता है Request For Transfer. मतलब आपके द्वारा दी गई जानाकरी को चेक कर लिया गया है. इसे आगे के लिए ट्रांसपर कर दिया गया है. कुल मिलाकर कहने क मतलब ये है कि देर सवेर आपके अकाउंट में 2,000 रुपये की किस्त जरूर आएगी.
FTO की फुल फॉर्म Fund Transfer Order है. इसका मतलब हैं कि राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और बैंक के IFSC कोड सहित अन्य विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित कर ली गई हैं. आपकी किस्त राशि तैयार हैं और सरकार द्वारा इसे आपके बैंक खाते में भेजने के आदेश दे दिए गए हैं.
सीधे किसान के अकाउंट में आता है पैसा
केंद्र सरकार योजना के तहत हर पात्र किसान को दो-दो हजार रुपये की बराबर किस्तों में सालभर में 6,000 रुपये देती है. यह पैसा ऐसे समय दिया जाता है जब रबी, खरीफ और जायद की फसलों (Crop Seasons) में कृषि निवेश के लिए किसानों को पैसों की जरूरत होती है. प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा 2019 में की थी. इसके साथ ही दिसंबर 2019 से यह योजना लागू कर दी गई है. यह पैसा सीधे किसानों के बैंक अकाउंट्स में भेजा जाता है. राज्य सरकार और केंद्रशासित प्रदेश (States & UTs) योजना के तहत पात्र किसान परिवारों की पहचान करते हैं.
किस्त नहीं मिलने पर यहां करें शिकायत
अगर आपको किस्त मिलने में कोई परेशानी है या पात्र होने के बाद भी अब तक आपको कोई किस्त नहीं मिली है तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
>> पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
>> पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261
>> पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
>> पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
>> पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन: 0120-6025109
>> ई-मेल ID: pmkisan-ict@gov.in