प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे 9 करोड़ किसानों के खाते में 7वीं किस्त, जानें इससे जुड़ी खास बातें...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM kisan Samman) के लाभार्थियों के लिए आज का दिन काफी अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9 करोड़ किसानों को इस योजना की 7वीं और साल की तीसरी किस्त जारी करेंगे. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने काफी तैयारी की है. BJP इसे ‘उत्सव’ के रूप में मनाने का फैसला किया है. इसके लिए उसकी ओर से आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.
कल का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई-बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर एक ट्वीट कर लिखा, ‘कल का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है. दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा. इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई-बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा.
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी 6 राज्यों के किसानों से संवाद भी करेंगे और किसान सम्मान निधि (PM kisan Samman Nidhi) और किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा की गई अन्य पहल के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य भाजपा नेता देश भर में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और किसानों से संवाद भी करेंगे.
मालूम हो कि प्रधानमंत्री किसान योजना की सातवीं किस्त (PM kisan Samman Nidhi 7th Installment) और इस साल की तीसरी किस्त एक दिसंबर से आनी थी, लेकिन अभी किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा है. अब इस खबर के बाद किसानों को राहत मिली होगी. पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि 25 दिसंबर यानी अटल जी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्म दिवस 25 दिसंबर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 2000 रुपये ट्रांसफर होने शुरू हो जाएंगे.
कृषि कानूनों की वापसी पर अड़े किसान
BJP ने यह कार्यक्रम ऐसे समय में तय किया है कि जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान पिछले चार सप्ताह से अधिक समय से तीन कृषि कानूनों (Farms Law) के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. वे इन कानूनों को रद्द किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि सरकार ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है. यह कार्यक्रम ऐसे दिन है जब देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी मनाई जाएगी. साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा इस दिन को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती है.