चीन की बड़ी कंपनियों को करीब 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, अ... - CG Sandesh

चीन की बड़ी कंपनियों को करीब 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, अलीबाबा और Ant ग्रुप के बाद बाकी टेक कंपनियों की अब बारी

चीन की सरकार ने पहले जैक मा (Jack Ma) की अलीबाबा (Alibaba) और ऐंट ग्रुप (Ant Group) पर कार्रवाई की और अब बाकी टेक कंपनियों पर शिकंजा कस रही है। चीन सरकार की कार्रवाई से कंपनियों में ऐसा खौफ समाया है कि महज दो ही दिन में चीन की बड़ी कंपनियों को करीब 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। दरअसल, चीन के मार्केट रेगुलेटर ने ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ दो दिनों में अलीबाबा के साथ उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स (Tencent Holdings Ltd), फूड डिलिवरी कंपनी Meituan और JD.com Inc के स्टॉक्स में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। सोमवार को तो अलीबाबा के शेयर 8 फीसदी तक गिर गए। वहीं Tencent और Meituan कंपनियों के शेयर भी करीब 6 फीसदी तक गिरे। इसके अलावा JD.com के शेयर्स में भी 2 फीसदी की गिरावट देखी गई। सिर्फ दो दिनों में इन चारों टेक कंपनियों को कुल मिलाकर करीब 200 अरब डॉलर यानी लगभग 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

कुछ समय पहले जैक मा ने चीन के वित्तीय नियामकों (Financial regulators) की इस बात के लिए लताड़ लगाई कि वो जोखिम लेना बिल्कुल पसंद नहीं करते। उन्होंने चीन के बैंकों पर 'सूदखोर सेठों' जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये बैंक सिर्फ उन्हीं को लोन देते हैं जो बदले में कुछ गिरवी रखते हैं। इसका नतीजा ये हुआ कि अलीबाबा के खिलाफ ऐंटी ट्रस्ट इन्वेस्टिगेशन का ऐलान होते ही गुरुवार को ही रेग्युलेटरी एजेंसियों ने भी फरमान जारी कर दिया कि उनके अधिकारी ऐंट ग्रुप की निगरानी के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तय करेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें