क्राइम ब्रांच के जवानों  की दबंगई, पिटाई से फूटी एक की आँख - CG Sandesh

क्राइम ब्रांच के जवानों की दबंगई, पिटाई से फूटी एक की आँख

जब रक्षक बने भक्षक,क्राइम ब्रांच वालो की एक नया चेहरा सामने आया है, पुलिस और जवान से कई लोगो में ऐसे ही डर रहता है इंदौर शहर के परदेशीपुरा निवासी आबिद हुसैन पुत्र दीन मोहम्मद ने डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र को क्राइम ब्रांच के जवानों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच के गौरव, आशीष, भूपेंद्र और भोला ने उसकी आंख फोड़ दी है। चारों ने परिवार को भी बेल्ट से पीटा। आबिद हुसैन ने आरोप लगाते हुए बताया कि चारों जवान सोमवार को घर आए थे। वहां बड़ा भाई जावेद स्कूटर साफ कर रहा था। चारों ने पूछा कि पिता दीन मोहम्मद कहां हैं। तुम लोग सट्टा चलवाते हो। इसके बाद चारों ने जावेद के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आबिद ने बताया कि वह बीच-बचाव करने आया तो उसे भी पीटा। घर की महिलाओं से भी अभद्रता की। इन लोगों ने बेल्ट से मारपीट की और आबिद की आंख में घूंसा मार दिया। वे धमकाकर गए कि शिकायत की तो केस में फंसवा देंगे। आबिद ने बताया कि उसे एक आंख से साफ नहीं दिख रहा है। कुछ दिन पहले आबिद के पिता को भी पकड़कर ले गए थे। कई दिनों तक थाने में रखा और छोड़ दिया। वहीं परिवार ने बताया कि 10 साल पहले दीन मोहम्मद सट्टा चलाता था, लेकिन अब उसने यह काम बंद कर दिया है और कपड़े की दुकान चलाता है। सट्टे से अब उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद पुलिस परेशान कर रही है। क्राइम ब्रांच के एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर का कहना है कि ये जवान क्राइम ब्रांच के नहीं हैं। किसी थाने में पदस्थ हो सकते हैं।



अन्य सम्बंधित खबरें