बिना ड्राइवर वाली देश की प्रथम मेट्रो रेल का प्रधानमंत्री ने... - CG Sandesh

बिना ड्राइवर वाली देश की प्रथम मेट्रो रेल का प्रधानमंत्री ने दिल्ली में किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में जनकपुरी वेस्ट से बोटैनिकल गार्डन तक बिना ड्राइवर वाली देश की प्रथम मेट्रो रेल का  उद्घाटन किया । यह तकनिकी का नया करिश्मा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन तक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का लॉन्च भी किया । इस कार्ड के माध्यम से मेट्रो सफर के साथ खरीददारी की सुविधा भी मिलेगी ।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के  प्रत्येक छोटे और बड़े शहर भारत की अर्थव्यवस्था के केन्द्र बनने जा रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के रूप में दिल्ली को विश्व में अपनी अलग ही उपस्थिति दर्ज कराई है। 21वीं सदी में  दिल्ली की  भव्यता प्रकट कराने और पुराने शहर को आधुनिक बनाने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

मोदी ने कहा कि सरकार ने कर में छूट देकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि राजधानी की पुरानीअवसंरचना को आधुनिक टेक्नोलॉजी आधारित अवसंरचना में बदला जा रहा है। यह सोच सैकड़ों कॉलोनियों को नियमित बनाकर झुग्गी-झोपड़ी वासियों की जीवन स्थिति बेहतर बनाने के प्रावधान तथा पुराने सरकारी भवनों को पर्यावरण अनुकूल आधुनिक ढांचे में बदलने में प्रकट होती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली विश्व का पुराना लोकप्रिय पर्यटक स्थल है उन्होंने बताया कि दिल्ली में 21वीं सदी के आकर्षण विकसित करने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों, अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय पर्यटन का पसंदीदा स्थान बनती जा रही है। इसलिए राजधानी के द्वारका इलाके में देश का सबसे बड़ा बहुउद्देशीय सेंटर बनाया जा रहा है। इसी तरह विशाल भारत वंदना पार्क के साथ ही नए संसद भवन के लिए काम जारी है। इससे दिल्ली के न केवल हजारों लोगों को रोजगार मिलेंगे बल्कि दिल्ली की सूरत और सीरत भी बदल जाएगी।

बिना ड्राइवर के प्रथम मेट्रो संचालन और दिल्ली मेट्रों के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन तक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के विस्तार के लिए उन्होंने राजधानी के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली 130 करोड़ से अधिक लोगों की बड़ी आर्थिक और रणनीतिक शक्ति है, इसलिए इसकी भव्यता भी प्रकट होनी चाहिए।


अन्य सम्बंधित खबरें