राउरकेला में कोल कैमिकल डिपार्टमेंट से लीक हुई जहरीली गैस, कई बीमार चार कर्मचारियों की मौत
हादसा सुबह के समय RSP के कोल कैमिकल डिपार्टमेंट में हुआ। उस दौरान वहां
10 कर्मचारी तैनात थे। इनमें से चार प्राइवेट कंपनी के कॉन्ट्रेक्चुअल
कर्मचारी थे।
ओडिशा के राउरकेला में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला
स्टील प्लांट (RSP) से बुधवार को जहरीली गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड का रिसाव
हुआ। हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं कई लोग बीमार पड़ गए।
RSP मैनेजमेंट ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
अधिकारियों ने बताया, 'शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिट में कार्बन मोनो
ऑक्साइड के रिसाव से चार कर्मचारियों की मौत हुई। उन्हें इस्पात जनरल
हॉस्पिटल (IGH) के ICU में भर्ती कराया गया था,
जहां इलाज के दौरान उनकी
मौत हुई। गैस के असर से बीमार पड़े दूसरे कर्मचारियों का RSP अस्पताल में
इलाज किया जा रहा है।'
वहीं राउरकेला स्टील प्लांट के सीईओ दीपक चतराराज ने इस घटना पर शोक जताते
हुए कहा है कि मृतक श्रमिकों के परिवारों की हम पूरी तरह से मदद करेंगे।
इसके साथ ही इस घटना की उच्चस्तरीय जांच भी करवाई जा रही है। जो दोषी होंगे
उन्हें सजा भी मिलेगी।
बता दें चारों श्रमिकों की मौत इकाई से कार्बन मोनोक्साइड रिसाव की वजह से
हुई है। मृतकों की पहचान गणेश चंद्र पेला (59), अभिमन्यु साहू (33),
रवींद्र साहू (59) और ब्रह्मानंद पांडा (51) के रूप में हुई है। ये सभी
यहां एक निजी कंपनी द्वारा संविदा पर नियुक्त किए गए थे।