टोल पर होगा एक कैश काउंटर, फास्टैग लेना अनिवार्य
हाईवे पर बने टोल प्लाजा क्रॉस करने में बगैर फॉस्टैग वाहनों को पहले से अधिक वक्त लगेगा, क्योंकि अब सरकार टोल प्लाजा पर कैश में टैक्स देने के लिए सिर्फ एक काउंटर करने जा रही है। जिन वाहनों के पास फॉस्टैग नहीं होगा, उन्हें टोल क्रॉस करने इसी काउंटर पर लाइन लगानी होगी। ऐसी में अब वाहन मालिकों को फॉस्टैग बनवाना बेहद अनिवार्य हो गया है।
रायपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा क्रॉस करने में बगैर फॉस्टैग वाहनों को पहले से अधिक वक्त लगेगा, क्योंकि अब सरकार टोल प्लाजा पर कैश में टैक्स देने के लिए सिर्फ एक काउंटर करने जा रही है। जिन वाहनों के पास फॉस्टैग नहीं होगा, उन्हें टोल क्रॉस करने इसी काउंटर पर लाइन लगानी होगी। ऐसी में अब वाहन मालिकों को फॉस्टैग बनवाना बेहद अनिवार्य हो गया है।
जिन वाहनों के पास फॉस्टैग होगा, उन्हें टोल पर टैक्स जमा करने इंतजार नहीं करना होगा। उनके वाहन नंबर दिखते ही ऑनलाइन पेमेंट हो जाएगा। दरअसल रायपुर से बिलासपुर और महासमुंद रोड पर टोल प्लाजा बनाया गया है, जहां टोल टैक्स देना होता है। यहां प्रत्येक घंटे सैकड़ों की तादाद में गाड़ियां गुजरती हैं। इससे टैक्स जमा करने में अधिक वक्त लगता है। अब फॉस्टैग बनवाने के बाद टोल प्लाजा पर टैक्स जमा करने इंतजार नहीं करना होगा।
क्या है फॉस्टैग
जानकारी के मुताबिक यह रीचार्ज होने वाला प्रीपैड टैग है, जिसका टोल पर अपने आप बिना रुके ऑनलाइन भुगतान हो जाएगा। इस टैग में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिटीफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। एक बार एक्टिव होने के बाद इसे गाड़ी की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया जाता है।
यहां से खरीदें फॉस्टैग : यह टैग सभी टोल प्लाजा पर एजेंसी द्वारा कैंप लगाकर बेचा जाता है। इसका ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है। आवेदन फार्म की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉस्टैग दिया जाता है।
कितना कटेगा चार्ज
जानकारी के मुताबिक टैग जारी करने वाली एजेंसी या वेबसाइट पहली बार ज्वाइनिंग फीस के रूप में 100 रुपए चार्ज करती है। रिफंडेबल डिपॉजिट एक बार चुकाना होता है। यह हर गाड़ी पर अलग-अलग है। यह रकम जब आप फॉस्टैग खाता बंद करते हैं तो वापस कर दी जाती है।