यौन संबंध बनाने के दौरान  मौत  - गले में बांधी गई रस्सी ,युव... - CG Sandesh

यौन संबंध बनाने के दौरान मौत - गले में बांधी गई रस्सी ,युवक का घुट गया दम

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाली खबर आई है। महिला से यौन संबंध बनाने के दौरान गले में बांधी गई रस्सी से दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना शहर के खापरखेड़ा इलाके की एक लॉज में बृहस्पतिवार देर रात हुई।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतक का महिला से गत पांच साल से संबंध था। महिला विवाहित है और उसके बच्चे हैं। दोनों बृहस्पतिवार रात को समय बिताने के लिए लॉज में आए थे। यौन संबंध बनाने के दौरान कथित तौर पर उत्तेजना बढ़ाने के लिए महिला ने पुरुष के हाथ-पैर नायलोन की रस्सी की मदद से कुर्सी से बांध दिए उत्तेजना को चरम पर पहुंचाने के लिए महिला ने गले में एक और रस्सी बांध दी।

इसके बाद महिला शौचालय चली गई तभी वह कुर्सी फिसल गई जिससे पुरुष को बांधा गया था और गले में बंधी रस्सी फंदे की तरह कस गई, जब महिला बाहर आई तो उसने देखा कि पुरुष में कोई हरकत नहीं हो रही है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद घबराई महिला ने तुरंत मदद मांगी और लॉज का कर्मी पहुंचा और उसने कुर्सी से बंधे पुरुष को रस्सी से मुक्त किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया है कि मृतक के साथ उसके अवैध संबंध थे। पुलिस ने वेटर, लॉज के मैनेजर और कमरे में सेवा देने वाले लड़के का बयान दर्ज किया है और महिला एवं मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। खापरखेड़ा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है


अन्य सम्बंधित खबरें