सोने का भाव में फिर भारी गिरावट, चांदी भी हुई कमजोर, जानें 1... - CG Sandesh

सोने का भाव में फिर भारी गिरावट, चांदी भी हुई कमजोर, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

सोने (Gold Rates) के लिए बीता साल काफी कमजोर रहा. अगस्त से लेकर आखिरी महीने दिसंबर तक सोने के दाम में लगातार गिरावट जारी रही. जहां व्यापारियों में मायूसी रही तो वहीं खरीदारों ने जमकर इसका सोने के कम दाम का खूब फायदा उठाया. अब ऐसा लग रहा है कि सोने 2021 में खरीदारों को खूब लुभाने वाला है. बीते एक हफ्ते में सोने के दाम में कई बार उतार चढ़ाव देखा गया. कमजोर वैश्विक रुख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 614 रुपये गिरकर 49,763 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमत भी इस दौरान 1,609 रुपये की हानि के साथ 67,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 69,127 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट दर्शाता 1,889 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.68 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 690 रुपये यानी 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,214 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 8,487 लॉट के लिये कारोबार किया गया.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में तेजी लौटने के बीच शुक्रवार को भारी बिक्रवाली से सोने की कीमतों में गिरावट आई.’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.38 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,887.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.

मध्यप्रदेश के  स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 475 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 875 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई. हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52250, नीचे में 51800 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी ऊंचे में 67700, नीचे में 66800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी. मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे. सोना 51900 रुपये प्रति 10 ग्राम. चांदी 67050 रुपये प्रति किलोग्राम. चांदी सिक्का 750 रुपये प्रति नग.


अन्य सम्बंधित खबरें