अनोखा चोर, महंगी कारों का है शौकीन, लेकिन करता है दान और चैरिटी का भी काम, लड़ने वाला था चुनाव, जाने कारनामे….
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शनिवार को जानकारी दी है कि उसने पश्चिम दिल्ली से एक ऐसे चोर (Burglar) को पकड़ा है, जो महंगी लक्जरी कारों का शौकीन है और बिहार में स्थित अपने गांव में गरीबों के लिए दान व चैरिटी भी करता था।
उसे गांव में लोग ‘रॉबिनहुड’ के रूप में देखते हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की डिप्टी कमिश्नर मोनिका भारद्वाज ने जानकारी दी है कि पकड़े गए चोर का नाम मोहम्मद इरफान उर्फ रॉबिनहुड उजाले है। उसके पास से दो महंगी कारें भी बरामद हुई हैं। इनमें एक जगुआर एक्सजे एल और एक निसान टिएना है। उसकी निशानदेही पर ही पंजाब से उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस के अनुसार इरफान और उसके साथी दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में घरों को अपना निशाना बनाते थें। इरफान को महंगी कारों का शौक हैं। एक वकील ने पुरानी कारों के कारोबारी को अपनी जगुआर बेची थी। इसे इरफान ने 18 लाख रुपये में खरीदा था। साथ ही निसान कार 10 लाख में खरीदी थीं। अभी उसने लूट की रकम से स्कॉर्पियो कार खरीदी हैं। इरफान ने अगस्त में पंजाब के जालंधर में एक घर में धावा बोलकर वहां से 26 लाख रुपये का कैश और ज्वैलरी लूट ली थीं।
वहीं दूसरी ओर इरफान बिहार स्थित सीतामढ़ी में अपने गांव में रॉबिनहुड यानी गरीबों का मददगार के रूप में पहचाना जाता हैं। वह वहां खूब चैरिटी करता हैं। पुलिस के अनुसार इरफान ने वहां स्वास्थ्य और खाने के कई कैंप लगवाए थें। इससे लोग उसका सम्मान करने लगे थें। इस साल मार्च में वह सीतामढ़ी में जिला परिषद चुनाव में खड़ा होने वाला था। इससे पहले जब वह 2017 में गिरफ्तार किया गया था, तो पुलिस को जांच में पता चला था कि उसने अपने चुराए पैसे से काफी दान किया हुआ है। उसने एक परिवार को बेटी की शादी के लिए 5 लाख रुपये भी दिए थें।