AUS v IND 4th Test बारिश के कारण मैच रोक दिया गया  - CG Sandesh

AUS v IND 4th Test बारिश के कारण मैच रोक दिया गया

ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मार्नस लाबुशेन की शतकीय पारी (108) की बदौलत 5 विकेट गंवाकर 274 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 369 रनों पर सिमट गई है। भारत की तरफ से टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को 3-3 विकेट मिली जबकि सिराज के हाथ एक सफलता हाथ लगी। बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम ने 62 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। शुभमन 7 और रोहित 44 रन बनाकर आउट हुए। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल चाय के बाद नहीं खेला जा सका। इसलिए तीसरे दिन आधा घंटा पहले मैच शुरू होगा।

  1. दूसरे दिन खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई पारी को कैमरून ग्रीन और कप्तान टिम पेन ने संभाला। इस जोड़ी को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने कप्तान टिम पेन को 50 रन पर आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई।
  2. इसके बाद कैमरून ग्रीन को वॉशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बनाया। ग्रीन 47 रन बनाकर आउट हुए।
  3. शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका देते हुए पैट कमिंस को 2 रन पर आउट कर टीम को 7वीं सफलता दलाई।
  4. इसके बाद मिचेल स्टार्क और 100वां मैच खेल रहे नाथन लियोन के बीच साझेदारी हुई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। नाथन लियोन 24 रन बनाकर आउट हुए।
  5. टी नटराजन ने जोश हैजलवुड को 11 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 369 रन पर समेट दिया।
  6. बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम की शुरूआत ठीक नहीं और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 7 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई।
  7.  फॉर्म में लग रहे रोहित शर्मा ने शुभमन के आउट होने का कोई खास फर्क नहीं पड़ा और वह तेजी से रन बनाने लगे। लेकिन वह नाथन लायन के खिलाफ खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। रोहित ने 74 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली।
  8. बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा हैं। चाय के बाद बारिश के कारण कोई खेल नहीं हो पाया और मैच को समाप्त करना पड़ा। तीसरे दिन आधा घंटा पहले मैच शुरू होगा।



अन्य सम्बंधित खबरें