हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर अमेजन प्राइम वीडि... - CG Sandesh

हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘‘तांडव'' को लेकर देशभर में घमासान,,,,,तुरंत बैन लगाने की मांग

शुक्रवार को रिलीज हुई सैफ अली खान-डिंपल कपाड़िया की वेब सीरीज 'तांडव'  विवादों में घिरती नजर आ रही है। आरोप हैं कि इसमें भगवान शिव और भगवान राम का अपमान किया गया है। देशभर के साथ साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न पर दिखाई जा रही तांडव वेब सीरीज को लेकर के चर्चा की। उन्होंने अपना रुख स्पष्ट करते हुए मांग की कि तांडव वेब सीरीज पर तुरंत बैन लगाया जाए। साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म्स पर भी सेंसर लगाया जाए। 

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनीं वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीरीज पर भगवान शिव और राम का अपमान करने का आरोप लग रहा है। इसमें सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। विरोध को देखते हुए सरकार भी हरकत में दिखी। सूचना व प्रसारण मंत्रालय में एक बैठक हुई जिसके बाद तांडव सीरीज के मेकर्स को निर्देश दिए गए। 

ताडंव का विरोध करने वालों में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का नाम भी शामिल है। वह इसका लगातार विरोध कर रहे हैं और इसे हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। अब जब 'तंडाव' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने माफी मांगी है तो इस पर कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- 'अली अब्बास जफर जी- कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी मांगिए। सारी अभिव्यक्ति की आज़ादी हमारे ही धर्म के साथ क्यों? कभी अपने एकमात्र ईष्ट का भद्दा मजाक उड़ाकर भी शर्मिंदा होइए। आपके अपराधों का हिसाब भारत का कानून करेगा। जहरीला कंटेट वापस लीजिए, तांडव को हटाना ही पड़ेगा।'

वहीं इस वेब सीरीज में दलित जाति के लिए भी अपमानजनक बाते कही गई है जिसमें एक डायलॉग में कॉलेज का एक युवा लड़की से कहता है, "जब एक छोटी जाति का आदमी एक ऊंची जाति की औरत को डेट करता है न तो वह बदला ले रहा होता है, सिर्फ उस एक औरत से।"

बता दें कि तांडव वेब सीरीज के पहले एपिसोड के एक सीन में अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब भगवान शिव बने नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें वे कहते हैं, "आखिर आपको किससे आजादी चाहिए।" उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, "नारायण-नारायण। प्रभु कुछ कीजिए। रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं।" 

कपिल मिश्रा के इस ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा, 'माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं। लिब्रु मीडिया वर्चूअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें न सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मजाक उड़ाने की?' 

इससे पहले भी कंगना ने ट्वीट कर कहा, ग़द्दारी और वफ़ादारी ख़ून में भी होती है, 'मुझे खुशी है कि मैं अंदर उन योद्धाओं का खून है जो अखंड भारत की अखंडता के लिए लड़े थे। अगर मैं हिंदू न होती तो भी मैं राष्ट्रवादी होना ही चुनती। हम वो नहीं जो अपनी ही थाली में छेद करें, जय हिंद।' बता दें कि तांडव के मेकर्स ने माफी मांगते हुए कहा कि वह किसी की भावना को आहत नहीं करना चाहते थे। वेब सीरीज में किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना उनका उद्देश्य नहीं था। अगर किसी की भावना आहत हुई है तो वो माफी मांगते हैं। इसके साथ ही कहा गया कि तांडव वेब सीरीज पूरी तरह फिक्शन है। इसका किसी से भी कोई संबंध नहीं है।


अन्य सम्बंधित खबरें