12 फीसदी हुई केसीसी लोन पर ब्याज की दर... लाभान्वित हो रहे क... - CG Sandesh

12 फीसदी हुई केसीसी लोन पर ब्याज की दर... लाभान्वित हो रहे करोड़ों किसान...जानिए क्या है सच्चाई

इससे देशभर के करोड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं. प्राकृतिक आपदा या अन्य परेशानी के वक्त किसान आसानी से इस कार्ड से जरिए बैंक से लोन ले लेता है. कार्ड होने पर किसानों को कोई खास कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ती है. इतना ही नहीं इस योजना के तहत लिए जाने वाले लोन पर ब्याज की दर भी काफी किफायती रखी गई है. किसानों की त्वरित आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से लंबे समय से चलाई जा रही किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Yojana) पर ब्याज की दर बढ़ाने की खबर चल रही है. इस खबर से मुताबिक इस योजना के तहत किसानों द्वारा ली जाने वाली लोन की राशि पर ब्याज की दर बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी गई है. लेकिन यह पूरी तरह फेक न्यूज है. केंद्र सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है 


केंद्र सरकार की प्रचार एजेंसी पीआईबी ने बकायदा इस बारे में ट्वीट किया है. इस ट्वीट के मुताबिक सरकार के पास ब्याज दर बढ़ाने का न तो कोई प्रस्ताव है और न ही वह इस बारे में कोई फैसला हुआ है

वायरल हो रही खबर में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक एक अप्रैल 2021 से किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन वाले किसानों से 7 की जगह 12 फीसदी ब्याज वसूलने का आदेश का जारी कर दिया है. इस खबर में यहां तक दावा किया गया है कि आरबीआई ने सभी बैंकों को इस बारे में आदेश जारी कर दिया है


अन्य सम्बंधित खबरें